Use positive words in daily communication... Mantra affects our life?

Use positive words in daily communication... Mantra affects our life?

मंत्र विज्ञान पर अक्सर चर्चा होती है कि वे हमारे जीवन पर कितना असर डालते हैं। प्रभाव जानने के लिए कुछ छोटे छोटे प्रयोग कर के देखें... एक उदाहरण... निम्न लिखित वाक्यों पर विचार करें ... A. मैं खूबसूरत नही हूँ। X. मैं भद्दा हूँ। B. रमेश बहादुर नही है। Y.रमेश कायर है। C. आप जीत नही पाओगे। Z. आप तो हार जाओगे। तीनों वाक्यों पर तीन समुहों में लिखे इन वाक्यों पर गौर करें। पहली लाइन के दोनों वाक्यों A. और X. का भाव तो एक ही है पर दो अलग अलग शब्द काम में लिए गये हैं। इसी तरह दूसरे और तीसरे वाक्य समूह में भाव एक ही है पर शब्द अलग अलग काम में लिए गये हैं। केवल हाँ और ना का उपयोग करके शब्द का अर्थ विपरीत होते हुए भी वाक्य का अर्थ एक ही कर दिया गया है। खूबसूरत, बहादुर और जीत जैसे विधायक शब्द आपके जीवन में मंत्र का काम करते हैं। इसी तरह से भद्दा, कायर, हार जैसे शब्द भी आपके जीवन पर छाप छोड़ते हैं। हाँ और ना तो परिस्थिति जन्य है। परिस्थिति बदलते ही आप परिणाम से मुक्त हो सकते हैं पर विपरीत परिणाम मिले ये आवश्यक नही है। जैसे ... आप हारने से डरते हैं तो हो सकता है कि आपको प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर ही ना मिले और आप हारने से बच जाएं। पर जीतने की सम्भावना से भी आप काफी दूर हैं। वह भाव तो अभी आपके मन में बीज ही नही बना पाया है। अवसर मिलने पर भी बीज के अभाव में आप जीत नही पाएंगे। इस विषय वस्तु की वैज्ञानिक विवेचना भी किया जाना सम्भव हो गया है। जन साधारण विश्वास पूर्वक अपने प्रतिदिन के प्रयोग में लिए जाने वाले वाक्याँशों पर विचार करे और अपेक्षित बदलाव के लिए आश्वस्त रहें। गारण्टी से कहा जा सकता है कि बहुतों के जीवन में इतने से बद्लाव से चमत्कारिक प्रभाव दिखने लगेंगे।
सुरेश कुमार शर्मा 9929515246