दिल तो सब का मचलता होगा? जरा परखिये ना अपने को ...


आखरी बार आप कब चिल्लाए थे? क्यों?
कोई ऐसा अवसर बताओ जब आपने भीड़ में भी अकेलेपन का अनुभव किया हो?
सीना तान कर खड़े होने की इच्छा कब होती है?
एक से दस के स्केल पर आप अपने खुश रहने को कितना अंक देंगे? क्यों?
आपको अपनी किस खूबी/उपलब्धि पर गर्व है? क्यों?
आप कुछ भी कर गुजरने के लिए किस बात से प्रेरित होते हैं?
आखरी मोका बताएं जब आप खुशी के मारे चिल्ला उठे हों या अपनी किसी दयनीय हालत से उबरने का सुख पाया हो?
कोई अनुभव बताओ जिससे आपकी जिन्दगी बदल गई थी।
दुनिया में ऐसा क्या है जिसे सोच कर आपका दिल टूट जाता है?
आपकी तमन्नाएं/इच्छाएं कहाँ से उठती है? शरीर पर हाथ लगाकर बताएं।
किसी ऐसे अवसर के बारे में बताएं जब आपका सबसे कीमती कुछ खो गया था। उसे वापस पा लेने का अहसास भी बताएं/नही पा सके तो क्या अनुभव किया?
क्रोध आने पर आप क्या करते हैं?
आप तनावग्रस्त कब होते हैं?
कुछ ऐसा बताएं जिससे सदा आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
अक्सर आपका मूड कैसा रहता है? स्पष्ट करें क्यों?
प्यार के नाम पर आपने कभी क्या बेहुदी की है?
आखरी बार आपने किसी की मदद कब व कैसे की?
किस तरह की प्रशंसा आपको सबसे ज्यादा सुख देती है?
खुद पर गर्व करने का अपना कोई सबसे शानदार मोका बताएं।
रिश्तों में अक्सर लोग आपका दिल तोड़ देते हैं या वे शिकायत करते हैं कि आपने उनका दिल तोड़ दिया?
प्यार कितनी बार हुआ है?
दिल कितनी बार टूटा है?
अपना आखरी स्पर्श बताएं जिसे आप आज तक ना भूलें हों।
कोई ऐसा अवसर बताएं जब आपके माता पिता को आप पर गर्व हुआ हो।
अपनी किसी कायराना हरकत के बारे में बताएं।
आपको सबसे अधिक प्यार अब तक किसने किया ?
अपने जीवन का सबसे सुखद काल बताएं।
कोई अवसर बताएं जब आपने अपनी सबसे अधिक बहादुरी दिखाई हो।
इन दिनों की कोई ऐसी बात बताएं जिससे आपका मन भर आया हो।
कोई ऐसी इच्छा जिसे आप सबसे पहले पूरा होते देखना चाहते हैं?
कोई लक्ष्य/सपना जो आप सबसे अधिक देखते हैं?
अपने सपनों की व्याख्या आप किस प्रकार करते हैं?
अपनी पसन्द का कोई ग्रीटिंग कार्ड बताओ।
दिल से किसी का सम्मान करने का कोई अवसर बताओ।
अभी हाल ही का कोई अवसर जब आप अवसाद (डिप्रेसन) से घिरे थे।
अपने को कभी उपेक्षित (नेग्लेक्टेड) अनुभव किया ? स्पष्ट करें।
अपने जीवन का कोई सरप्राइज बताओ।
जीवन का कोई सुखद समाचार जो आपको मिला हो।
पहली बार मिलते ही आपकी किससे मित्रता हो गई थी? कितनी लम्बी चली? अगर आज भी है तो अपने कुछ अनुभव बताएं।
जरूरतमन्द होने का सबसे गहरा अनुभव कब हुआ? किसने मदद की?
प्यार हो कर टूट जाना या कभी भी प्यार ना होना दोनों में अच्छा क्या है?
अपनी भावनाएं आप किसी पर प्रकट नही कर पाते। क्या बाधाएं आती है?
किस बात पर आपकी आँखों में आँसू आ जाते हैं?
गाने का मन कब होता है?
इस समय अपने मूड को किसी रंग से इशारा कर के बताएं।
परिवार की कोई परम्परा बताएं जो आपके लिए कुछ खास हो।
अपने प्रेम को आप कैसे प्रकट करते हैं? स्पर्श, बोलकर, उपहार, समय साथ बिताकर, उसके लिए कुछ करके?
लोगों से प्रेम का इजहार आप कैसे चाहते हैं? स्पर्श, बोलकर, उपहार, समय साथ बिताकर, उसके द्वारा आपके लिए कुछ किया जाकर?
अकेले पन का अहसास कब होता है?
किस बात पर आप दिन भर एकांत में पड़े रहने के लिए मजबूर हो जाते हैं?
आप गालियां कब निकालने लगते हैं?
किस बात पर आप उत्साहित हो जाते हो?
अपनी पसन्द का कोई गीत गुनगुनाएं।
किस बात पर आप गुस्सा हो जाते हैं?
कोई गुप्त परेशानी जिससे आप अकेले ही उबरना चाहते हो?
सुरक्षित अनुभव करने के लिए अब आपको क्या चाहिए?
अपने जीवन का महानतम दिन बताओ?
उदास होने पर आप क्या करते हो कि जिससे वापस खुस हो जाते हो।
बचपन की कौनसी चीजें आपने आज तक बचाकर रखी है?
पूर्ण संतुष्टि का अहसास कब हुआ? क्यों/क्यों नही?
प्यार शब्द आप कब इस्तेमाल करते हैं? सामाजिक रूप से/परिवार में/कुछ गहरे मित्रों में/ कभी भी नही? 
मन भारी कब हुआ था?
भिखारी भीख मांगता है तो आप क्या प्रतिक्रिया करते हैं? उसके जाने के बाद आपको कैसा अनुभव होता है?
उत्सव/समारोह मनाने का दिल कब करता है?
आप कितने मतलबी हैं?
जी भर कर भड़ास कब निकाली? कोई अवसर बताएं जब आपने कहने में कोई कमी ना छोड़ी थी।
प्यार करना महत्वपूर्ण है या प्यार पाना?
पहली नजर के प्यार पर आप यकीन करते हैं? क्यों/क्यों नही?
क्या रिश्ते स्वर्ग में बनाए जाते हैं?
अपने मित्रों से आपका प्रेम परिवार के प्रति अपने प्रेम से किस प्रकार भिन्न है?
इन दिनों की कोई निराशा बताओ।
जिद करने का सही मोका कब होता है?
आपके जीवन में सदा साथ निभाने वाला कोन है? जिसने आपका भरोसा कभी नही तोड़ा? आप इसे कितना जानते हैं?
आप असुरक्षित कब अनुभव करते हो?
अपने निर्णय या आत्मा की आवाज पर आपको कितना भरोसा है?
आप चिंतित कब हो जाते हो?
किसी के निराश दिल को आप कैसे तसल्ली देते हैं?
जीवन में सबसे अधिक प्यार किसे करते हो/किया? क्यों?
आप क्या चाहते हैं?
आपकी धड़कनें कब रुक जाने का अहसास हुआ था?
आपको कब लगता है कि ये कर्ज मैं कभी भी ना चुका पाउँगा?
चुप रहने का मन कब करता है?
ईर्ष्या (जलन) कब होती है?
कलेजा मुंह को आना किसे कहते हैं? अपनी कोई स्थिति बताओ।
किसी ने कभी आपकी जिन्दगी बचाई है? तत्काल आपके मन में क्या आया?
आप को कब लगा कि अब आप बच नही सकते? पकड़े गये/बच गए?
आपको कब लगा कि कोई आपसे बदला ले रहा है?
आप अपना नियंत्रण कब खो बैठे थे?
आपके दिल ने आपसे झूठ कब बोला? या ये सदा सच कहता है?
सम्मानित होने का अनुभव कब किया?
सिनेमा या सीरियल क्या आपको रुला देते हैं?
इन दिनों आप अपने से क्या प्रश्न कर रहे हैं?
आप कितने सम्वेदनशील हैं?
दिल की कोई बात जो आज तक आपके बारे में नही जान पाया है।
आपने कभी किसी से अनाधिकार पाने का प्रयत्न किया है? मिला/नही मिला? कैसा अनुभव किया?
दिल की धड़कनें तेज कब हो जाती है?