Why Personality Development Workshops are not successful?


व्यक्तित्व विकास की कक्षाओं के बाजार में आजकल उपभोक्ताओं को परोसे जाने वाले टूल उनके लिए किसी काम के नही हैं। सारी कक्षाएं महंगी फीस लेकर जो कुछ परोस रही है वे उपभोक्ता का दो-तीन घण्टे से लेकर दो-तीन दिन तक मनोरंजन तो कर देती है पर उनके जीवन में कोई बदलाव ला सके ऐसा जादू कहीं दिखाई नही देता। ऐसा होने की कोई सम्भावना भी दूर दूर तक दिखाई नही देती। कारण साफ है इन कक्षाओं के आयोजक या तो सरकार है या उद्योगपति हैं। आप खुद सोचिये कोई व्यक्ति अथवा सरकार जब धन खर्चती है तो वह अपने अधीनस्थों को क्या कोई ऐसा पाठ पढ़ाएगी जिससे उनके नेतृत्व के लिए चुनौती खड़ी हो जाए? और आप अगर उनके गलत का विरोध करने के नैतिक साहस की कमी का अनुभव करते हैं तो आपका व्यक्तित्व विकसित होगा या कुण्ठित होगा?
उनका लक्ष्य है एक आज्ञाकारी प्रबन्धक तैयार करना। सरकार चाहती है कि आप जैसे प्रबन्धक, पिरामिडनुमा संगठन में उपर से आए आदेश का आँख मूँद कर पालन करें। उसके औचित्य पर सवाल ना उठाएं। जनसाधारण के साथ इस सीमा तक सहृदयता बरतना सीखें जहाँ तक वे व्यवस्था के शोषकों की सीमा के बाहर हैं। अगर वे शोषकों के चेहरे पहचानने की कोशिश करते दिखें तो उनको भ्रमित करने की जिम्मेदारी उठाएं। ना माने तो कुचल देने का साहस होना चाहिए।
उद्योगपति चाहता है कि आप उनके लिए एक ऐसे आज्ञाकारी प्रबन्धक बनें जो अधिकतम उपभोक्ता जुटाने में मददगार हो। उत्पादन की गुणवत्ता, उपभोग के औचित्य या उपभोक्ता की प्राथमिकता या हैसियत आप का विचारणीय विषय नही होना चाहिए।
ऐसे में चालाक कर्मचारी तो समझदार होते हैं उनको पता है कि व्यक्तित्व विकास की कक्षाओं का बजट मोजमस्ती के लिए होता है अत: वे इन कक्षाओं में खेलने, चुटकलेबाजी के लिए आगे बढ कर भाग लेते हैं। जो लोग सचमुच इन कक्षाओं के लिए गम्भीर है वे या तो इन कक्षाओं में निराश होकर लोटते हैं या वहाँ जो बताया जाता है ऐसा करने के अभ्यास पर उनको प्रताड़ित किया जाता है तो वे कुण्ठित हो जाते हैं।
     अगर वास्तव में ठीक से समझने की कोशिश करना हो कि व्यक्तित्व का निर्माण या विकास कहाँ हो रहा है तो एक प्रभावशाली उदाहरण टीवी है। टेलीविजन का स्वामित्व निजी क्षेत्र का है। किसी भी चैनल को उठाकर देख लीजिए आपको दिनभर दो चीचें परोसी जाती है विरोध और भय। किसी कहानी या समाचार में विरोध नही है या भय नही है तो ऐसी कहानी या समाचार टीवी चैनल के काम का नही है। 
     अगर किसी तरह से इस टीवी के आक्रमण से बच जाते हो। साहस या सहकारिता जिन्दा रह जाती है तो सरकार या उद्योगपति आपको अपने पाले में स्थान दे देते हैं। क्योंकि बेइमान व्यक्तियों और संगठनों को भी साहसी और सहकारी लोगों की जरूरत होती है। पर नैतिकता की कसोटी उनकी अपनी होती है। वे आपसे वफादारी की अपेक्षा करते हैं। आपको वहाँ आज्ञाकारी प्रबन्धक के रूप में भरपूर रोटी मिलने लग जाती है। 
     वहाँ जा कर भी किसी को गलत दिखाई देता है? नैतिकता जिन्दा है? तो फिर आपकी खैर नही है। कायर बन कर जब तक भीड़ में शामिल थे तब तक आपकी थोड़ी बहुत इज्जत थी। परंतु जब प्रबन्धक के रूप में सरकार या उद्योगपति के लिए काम कर लिया और उनकी नैतिकता पर सवाल उठा लिया तो वे आपको एक अपराधी करार देकर समाज के सामने ऐसी तस्वीर आपकी बना देंगे कि आप समाज की नजर में सबसे बड़े शैतान के रूप में दिखाई देने लगोगे। 
    जनसाधारण को कभी पता भी नही चलता कि गलत कौन है और सही कौन है। टीवी या प्रभावशाली कानून जिसे साबित कर देता है वही समाज के सामने बुरा या अच्छा होता है। 

जरा कल्पना करो



अगर एक दिन के लिए आप को अदृष्य कर दिया जाए तो क्या करना पसन्द करोगे?
जीवन में एक कमजोरी दूर करनी हो या खूबी पानी हो तो वह क्या होगी?
माता पिता से अपने रिश्तों में कोई बदलाव करन सम्भव होता तो क्या बदलते?
अगर बोस से आप को अपना काम बदलने का अवसर मिल जाए तो बदलोगे? क्यॉं?
आपके घर में आग लग जाए तो सबसे पहले क्या बचा कर निकालोगे?
अगर भूतकाल की यात्रा एक वर्ष करने की छूट मिले तो किस वर्ष में दुबारा जीना पसन्द करोगे?
अगर एक दिन का अवकाश मिल जाए तो कहाँ जाना चाहोगे?
अगर एक घण्टा मस्ती का हो तो कैसे काटोगे?
अगर अंतरिक्ष यात्रा का अवसर मिले तो जाओगे? क्यों?
अगर दिन भर की मुफ्त खरीददारी का अवसर हो तो किस दुकान पर जाना चाहोगे?
कोई वाद्य यंत्र बजाने का वरदान मिलता हो तो कौनसा बजाना चाहोगे?
अगर जीवन में एक ही आदमी से बात करने के अलावा सारे अवसर छीन लिए जाएँ तो किससे बात करना पसन्द करोगे?
इतिहास में किसी आदमी से मिलना हो तो किससे मिलना चाहोगे? क्यॉं?
अगर भय समाप्त हो जाए तो क्या करना पसन्द करोगे?
रिटायर कर दिये जाओ, पूर्ण आर्थिक सुरक्षा मिल जाए तो क्या करोगे?
अगर डीनर के लिए कल का निमंत्रण पाना हो तो किससे लेना चाहोगे? कल के लिए।
अगर गारण्टी मिल जाए कि आप फेल नही होओगे। तो क्या काम करना पसन्द करोगे?
अगर सेलेब्रेटी बनने का मौका होता तो आप क्या बनना चाह्ते? क्यों?
अगर विदेशी भाषा सीखनी हो तो कौनसी भाषा सीखना चाहोगे? क्यों?
अगर आप दिखावा बदल सकते तो क्या बदलते? क्यों?
आपके व्यक्तित्व में कोई एक बदलाव आ जाए जो आपकी मर्जी का हो तो आप कैसे दिखने लगोगे?
अगर किसी निर्जन टापू पर जाना पड़े तो कौनसी विलास की तीन चीजें ले जाना पसन्द करोगे?
अगर एक दिन का प्रधान मंत्री बना दिया जाए तो क्या करना पसन्द करोगे?
अगर पेशा बदलना हो तो क्या बनना पसन्द करोगे?
रहने के लिए किसी एक जगह की छूट मिल जाए तो कहाँ रहना पसन्द करोगे?
आपको अपने पर कोई किताब लिखनी हो तो इसका नाम क्या होगा?
जेल में डाल दिये जाओ तो कौनसी एक पुस्तक पढ़ना पसन्द करोगे?
अनेक दोस्ती जो टूट गई हो, दुबारा बनानी हो तो किसे चुनोगे?
जो मर गए उनमें से किसे वापस बुलाना चाहोगे? क्यों?
अगर जिन्दगी नये सीरे से जीनी हो तो आप बच्चा बनना पसन्द करोगे? नया जीवन कैसे जीना चाहोगे?
अगर शक्तियाँ बंट रही हो तो किस सूपर हीरो की शक्ति पसन्द करोगे?
नाम बदलना हो तो अपना क्या नाम रखना पसन्द करोगे? क्यों?
अगर अपना व्यवसाय आरम्भ करना हो तो क्या पसन्द करोगे? क्यों?
अगर एक रोग समाप्त करना हो तो कौनसा होना चाहिए? क्यों?
दुनिया के किसी एक देश में शांति लानी हो तो कौनसा देश चुनोगे? क्यों?
ज्योतिषी से क्या जानना पसन्द करोगे?
जीवन में से कोई एक वर्ष निकालना हो तो कौनसा निकालोगे? क्यों?
अगर आविष्कार करना होता तो आप किस चीज की कमी अनुभव करते हो का बनाते?
अगर दुनिया में पशु ना होते तो जीवन कैसा होता?
भगवान आपको एक दिन के लिए मूर्तिकार बना दे तो आप क्या बनाना पसन्द करोगे?
अगर प्लास्टिक सर्जरी फ्री कराने की छूट हो तो क्या आप करवाना पसन्द करोगे?
अगर अमीरों से लूट करने और गरीबों में बाँट देने का काम मिल जाए तो क्या आप इसे करना पसन्द करोगे? क्यॉं?
अगर दुनिया की कोई एक बुराई का अन्त करना हो तो वह क्या होनी चाहिए? क्यों?
अंजान टापू पर अकेले छोड़ दिया जाए तो किन तीन आदमियों के लिए आप छूट लेन पसन्द करोगे? क्यों?
अगर किसी एक खेल का आयोजक बनना हो तो आप क्या खेल करवाना पसन्द करोगे?
ऑलम्पिक में खेलना हो तो आप कौनसे खेल के लिए भगवान से जादूई शक्ति माँगोगे?
अगर समाज सेवा के लिए कोई संगठन बनाना हो तो आप उसमें क्या क्या काम करन पसन्द करोगे?
अगर एक सप्ताह के लिए आपको सबके दिमाग पढ़ने की छूट मिल जाए तो क्या आप सब कुछ गोपनीय रखोगे? या सबको बताओगे? क्यों?
अगर किसी टीवी चैनल का मालिक बना दिया जाए तो आप किसे तरह के प्रोग्राम बनाओगे?
दुनिया से भूख मिटाने का आपको प्रभारी बना दिया जाए तो क्या प्रक्रिया अपनाओगे?
अगर समाज में किसी काम पर आपको एक घण्टा खर्च करना हो तो क्या काम करना पसन्द करोगे?
26 जनवरी पर आपको एक झाँकी बनानी हो तो क्या बनाना पसन्द करोगे?
अगर अमर होने का वरदान मिल जाए तो क्या आप धरती पर रहना पसन्द करोगे?
अगर बचपन की कोई तस्वीर बनानी हो तो आप कौनसे रंग काम में लेंगे? चित्र का वर्णन करो।
अगर वादविवाद प्रतियोगिता का विषय चुनना होता तो आप किस विषय पर वादविवाद कराना चाहते?
अगर दुनिया को किसी एक भय से मुक्ति मिलने वाली हो तो आप किस भय से दुनिया को मुक्त होते देखना चाहोगे?
अगर किताब लिखनी हो तो आप किस विषय पर लिखना पसन्द करोगे, जो सबसे ज्यादा बिक सके?
अगर अध्यापक बनना हो तो आप किस विषय में अपना कैरियर बनाना पसन्द करोगे? क्यों?
जिस संस्कृति में आप रहते हो अगर एक चीज बदलनी हो तो क्या बदलना पसन्द करोगे? क्यॉ?
अगर एक अरब रूपये बाँटने के लिए मिल जाए तो आप किस किस को कितना व क्यों बाँटोगे?
अगर फिल्मों में काम करने का ऑफर हो तो आप किस प्रकार का अभिनय करना पसन्द करोगे?
अगर इतिहास दुबारा लिखना हो तो आप क्या बदलना पसन्द करोगे?
अगर पाँच इन्द्रियॉं में से आपको एक इन्द्री खोनी हो तो आप क्या खोनी पसन्द करोगे? क्यों?
अपनी विवाह की पार्टी में आप पहले दस निमंत्रण किन्हें दोगे?
अगर जादू से आपको चित्रकारी करनी आ जाए तो पहली तस्वीर क्या बनाओगे?
अगर सभी माता पिता को कोई सलाह देनी हो तो वह सलाह क्या होगी?
अगर जीवन में आपको कोई एक बात बदलनी हो तो क्या बदलोगे? और आप उसे नये ढ़ंग से किस तरह से करना चाहोगे?
आपको कोई कार्टून करैक्टर बनना हो तो क्या बनना पसन्द करोगे? क्यॉं?
अगर स्कूलों में बदलाव करने हों तो आप किस तरह के बदलाव का सुझाव दोगे?
अगर किसी एक कक्षा को पढ़ाने की छूट मिल जाए तो आप किस कक्षा को क्या पढ़ाना चाहोगे?
अगर जादूई छड़ी से आपको कोई एक काम रोक देने की छूट हो तो आप कौनसा काम रोक देना चाहोगे? क्यॉं?
जिनके साथ आप रहते हो उनमें से किसी एक के बारे में आपको एक सच्चाई जानने की छूट हो तो आप किसके बारे में क्या जानना चाहोगे?
अगर एक सप्ताह के लिए आपको घर बदलने की छोट हो किसके साथ अपना घर बदलना पसन्द करोगे? क्यों?
कहानियोँ में से कोई हीरो अगर सचमुच निकल सकता हो तो आप किसको अपना दोस्त बनाओगे?
अगर आप एक महान आविष्कारक होते तो क्या खोज करते?
अगर किसी खेल में जीतने पर भारी ईनाम मिलने वाला हो तो अपने दोस्तों को किस खेल के लिए चुनौती दोगे?
एक करोड़ रूपाये के साथ आपको एक कार मिल जाए तो क्या करोगे?
अगर होटल चलाने के लिए आपको पैसा मिल जाए तो किस तरह का होटल बनवाओगे?
अगर आपको बॉलीवुड का मालिक बना दिया जाए तो आप किस तरह की फिल्में बनवाना पसन्द करोगे?
अगर दो स्थानों पर प्रतिदिन आपको जाने की छूट हो तो किन दो स्थानों के बीच आवागमन करोगे?
अपने घर को आपको सजाने का पुरस्कार मिल जाए तो आप इसे कैसे सजवाओगे?

अगर दुबारा आपको कोई आयु पाने की छूट हो तो आप किस आयु में होना पसन्द करोगे?
इतिहास का अगर वीडियो बनाने का अवसर मिल गया होता तो आप क्या वीडियो बनाना पसन्द करते?
अगर टैटू बनाना हो तो आप अपने बदन पर क्या लिखवाना/चित्र बनवाना पसन्द करोगे? कहाँ?
अगर आपको तीन वरदान देने की शक्ति मिल जाए तो वह आप किसे दोगे?
अगर विचित्र वेशभूषा की पार्टी में आपको जाना हो तो कौनसी ड्रेस पहनना चाहोगे?
अगर वीडियो की तरह आपके जीवन को फास्ट बैकवार्ड चला दिया जाए तो कहाँ बदलाव (किया हुआ/कहा हुआ) करना चाहोगे?
अगर वीडियो की तरह आपकी लाइफ को फास्ट फोर्वार्ड कर दिया जाए तो आज से पाँच वर्ष बाद आप कहाँ होना चाहेंगे? क्या करना पसन्द करेंगे?
इस समय आपके प्रभाव में जो लोग हैं उनको सन्देश देना हो तो वह क्या सन्देश होगा?
अगर समारोह मनाने के लिए आपको एक करोड़ रूपये दिये जाएं तो आप किसके लिए अथवा किस लिए समारोह मनाना पसन्द करेंगे?
अगर अगली पीढी को कोई सन्देश देना हो तो आप क्या देंगे?
अगर घर, ऑफिस की दीवार आदि पर आपको एक सन्देश लिखाना होता तो वह सन्देश/मंत्र क्या होता? 

दुनिया के हजारों सवालों के उत्तर हमें पता है, खुद पर भी ध्यान दें ...


नहाते समय पानी की पहला मग सिर/चेहरे/कन्धों/घुटनों में से किस पर डालते हो? क्यों?
कितने भाई बहन हो? आपका क्रम क्या है?
आपको कभी पुरस्कार मिला है? किस अवसर पर?
आपका लाड का नाम क्या है? आप किस नाम से बुलाया जाना पसन्द करते हो?
ऐसा क्या है जो आप अपने माता पिता से सुनते थे तो सोचते थे कि मैं ऐसा कभी भी नही बोलूँगा पर अब आप भी ऐसा ही करने लगे?
आज आपने क्या करने का निश्चित किया था जो कर नही पाए?
आज आपके करीबी दस लोगों के बारे में एक एक शब्द कहना हो तो प्रत्येक के बारे में क्या कहेंगे?
सड़क पर चलते हुए लोग ऐसा क्या करते हैं जिसे देख कर आप बेचैन हो जाते हैं?
सबसे घनिष्ठ मित्र कोन है? वर्णन करो।
घर पर कोनसी पुस्तक रखी है जिसे आप पढ़ना तो चाहते हैं पर पढ़ नही पाए?
अपने घर के किस कमरे में आप सबसे अधिक तसल्ली का अनुभव करते हैं?
अपनी कुछ मुर्खता बताएं।
रात को नीन्द ना आए तो आप क्या करते हो? गिनती गिनते हो/करवटें बदलते हो/उठ कर कोई काम करने लग जाते हो?
अक्सर आप क्या करते हो? सीटी बजाना या गुनगुनाना?
किसी पशु से आपको तुलना करनी हो तो अपने बारे में आप क्या कहेंगे?
एकांत में आप कितने दिन बिता सकते हैं? इस दौरान क्या करेंगे?
ग्रीटिंग कार्ड्स, चिट्ठियां आप सम्भालकर रखते हैं/फेंक देते हैं, क्यों?
एक से दस के स्केल पर आप गाते कितना अच्छा हैं?
घर पर आप अकेले होते हो तो क्या पहनना पसन्द करोगे?
आप जितने लम्बे हैं उस लम्बाई के गुण दोष बताओ।
पिकनिक पर आखरी बार कब गए थे? स्पष्ट करो।
बाजार की खरीददारी में मिलने वाले कुपन पर ईनाम के प्रयास करते हो?
अपने जानकारों में कोन है जो चीजें इकट्ठी करने का शोकीन है?
किसी बड़े आदमी की निशानी आपके पास है जिससे आप कभी मिले थे?
आपके पास ऐसा क्या है जिसे फैंक देना चाहिए पर फैंक नही पाते?
आज आपने भोजन में क्या क्या खाया?
हेयर कटिंग कितने समय से करा लेते हैं? सबसे बुरी कोई कटिंग याद करो?  
अपनी कार/बाइक/साइकिल कितने समय से साफ कर लेते हैं?
आज तक आप किस प्रसिद्ध व्यक्ति से मिले हैं? किससे मिलने की दिल में है?
अपना अब तक का सबसे भयानक सपना क्या है? दिल से की गई कोई प्रार्थना बताओ?
अपनी जन्मकुण्डली आप कितनी बार दिखा चुके हैं? क्या आपको लगता है कि इसमें कोई न कोई सच्चाई होती है?
किस तरह की फिल्में आप पसन्द करते हो? क्यों?
आखरी बार आपका अंगुठा किसी भारी पत्थर आदि के नीचे कब आया था/कोई शारीरिक पीड़ा जब आप रो पड़े थे ?
सेल्समैन या रॉग नम्बर से कोई फोन आता है तो आप कैसे निपटते हो?
आप कितने सहज हैं?
कोई कहानी बताएं जब आप को बन्द कर दिया गया था?
कोई आखरी अवसर जब आपको भाषण देना पड़ा हो? कैसा रहा?
आप कितने अंतराल से बिमार हो जाते हैं? कोई स्थाई बीमारी बताओ?
दुर्घटनावश आपसे कोई कीमती चीज टूट गई हो तो याद करके बताओ?
मजा शब्द सुनते ही आपके दिमाग में पहली चीज क्या आती है?
एंटरटेनमेण्ट मार्क में आप क्या सबसे खतरनाक झूले में झूलना पसन्द करते हैं? क्यों?
आपको आखरी बार नाचना कब पड़ा था? अपने नाचने को एक से दस के स्केल पर नम्बर दो।
किस खतरनाक जंगली जानवर को आज तक आप छू चुके हैं?
कम्प्यूटर पर आप प्रतिदिन कितना समय बिताते हैं? सर्फिंग कितना समय होती है?
लोग आपको सदा सही किन मामलों में ठहराते हैं?
आपका किया गया सबसे अधिक कलात्मक काम क्या है?
अपनी अब तक की रौचक शरारत याद करो?
स्कूल की सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाया था तो उस समय के रोमांच के बारे में बताओ। आज आपको क्या अनुभव होता है उसे याद करके?
जब कमरे से बाहर निकलते हैं तो क्या आप बत्तियाँ बुझा कर निकलते हैं? क्यों?
सबसे बुरे स्वाद की आज तक आपने क्या चीज खाई है?
आप खड़े हो कर बात करते हो तो अक्सर किस मुद्रा में होते हो? प्रदर्शित करो।
कौनसी पत्रिका आप पढते हो? क्या कोई पत्रिका खरीदते हो? बिना पढे कितनी बार फेंक देनी पड़ती है?
टेलेशॉपिंग से आपने आज तक क्या चीज खरीदी है? कुछ नही खरीदा? क्यों?
लॉटरी कितने अंतराल से खरीद लेते हो/खरीदते थे? कभी कोई ईनाम जीता?
किसी नये वर्ष पर लिए गए स्ंकल्प के बारे में बताओ जो आपने पूरा किया/नही किया?
जब समारोहों में जाते हो तो सबको अपनी उपस्थिति का अहसास कराते हो/धीरे से किसी परिचित के पास सरक जाते हो/अकेले जाकर खड़े हो जाते हो? क्यों?
टेलिविजन कितने घण्टे देखते हो? बताओ ये बहुत कम/ज्यादा है?
अपनी पसन्द की टॉफ़ी के बारे में बताओ?
अपनी सबसे बड़ी निपुणता बताओ जिसके लिए दोस्त आप को याद करते हैं?
अपने बिल आप समय रहते जमा करा देते हो? या लेट फीस के साथ क्यों?
किस बात पर आपके दोस्त भविष्यवाणी कर देते हैं कि तुम नाराज हो जाओगे?
टीवी देखते हुए रिमोट आपके हाथ में रहता/दूर रहता है? क्यों?
प्रतिदिन शीशे में कितनी बार देख लेते हो?
सफर के लिए आप अधिक/कम सामान पैक करते हो? क्यों?
बचपन का कोई ऐसा विश्वास जो उस समय गहरा था पर अब कोई मायने नही रखता?
अपना पसन्दीदा ड्रिंक/पेय बताओ।
अपने स्वास्थ्य के लिए आपने सबसे जोरदार कदम क्या उठाया?
जमीन पर बैठते हो तो अपके पैरों और कमर की स्थिति क्या रहती है?
किसी टीवी शो में दर्शक बन कर गये हो? किस शो में जाने की इच्छा है?
कोई फैशन बताओ जिसके बारे में आप सोचते हों कि ये वापस नही आना चाहिए?
कोई जादू आता हो तो करके दिखाओ।
one now.
सबसे रौचक/मजाकिया विज्ञापन कौनसा है जो आपको याद हो?
पार्क में बैंच पर बैठ कर बिताया गया 10 मिनट का आपका आखरी मोका कोनसा था?
किसी और की ऐसी हरकत बताओ जिस पर आपको शर्म आने लगी हो?
खुशी के मोकों पर आपका व्यवहार क्या है? ठहाके मारना/मुस्कुराना/ठहाके रोकना/किसी को इशारे से अपनी खुशी बताना/शांत रहना?
लोग आपका नाम ठीक से नही बोल पाएं तो आप को कोई आपत्ति नही/नारज हो जाते हो। क्यों?
अपना पसन्दीदा खाना बताओ जो आप बनाना चाहेंगे?
जोक या मोरल एसएमएस शेयर करते हो?
कभी सर्जरी देखना पसन्द करेंगे?
कौनसी सिनेमा आपने बार बार देखी है?
कौनसी छुट्टियाँ थी जो काटना मुश्किल हो गई थी?
रात को कितने घण्टे की नींद आपको कम से कम चाहिए?
कोई काम बताओ जो आपने मजे के लिए क्या और बाद में पछतावा हुआ?
अक्सर आपके मित्रों में सबसे उदार कौन है?
अभी मन का कोई गीत गुनगुनाओ। क्या हम पहचान पाएंगे?
आप क्रेडिट कार्ड काम में लेते हैं? एटीएम कार्ड रखते हो?
आपस में दोस्तों से पैसा बाँटकर चीजें कितने समय से खा लेते हो? किन दिनों में खाया करते थे?  
अपने परिचितों में सबसे बड़ा मजाकिया कौन है? वर्णन करो।
कौनसी आवाज आपको बेचैन कर देती है?
कौनसी आवाज आपके लिए लौरी का काम करती थी? प्रदर्शित करो।
अपनी जानकारी में आप सबसे अधिक स्मार्ट व्यक्ति किसे मानते हैं?
अपनी पसन्द की खाने की चीजें बताओ?
अखबार अक्सर/रोज/कभीकभी पढ़ते हैं? कोनसा सेक्सन देखते हैं?
एक वाक्य में आप अपने किसी मित्र के बारे में क्या कहेंगे?
लाइट बुझा द्नेने पर नींद आने में आपको कितना समय लग जाता है?
अपनी निजी ब्रीफकेस, अलमारी में रखी कुछ महत्वपूर्ण या प्यारी चीजों के नाम बताओ?
किस घरेलू जानवर से आपको डर लगता है? क्यों?
जुकाम लगने पर आप क्या उपचार करते हो?
क्या आपको गुदगुदी होती है? सबसे ज्यादा कहाँ गुदगुदी होती है?
आपकी जेब में पड़ा रुपया क्या व्यवस्थित रहता है? तुड़ामुड़ा रहता है? क्यों? 

आपका नजरिया आपको बदल देगा या दुनिया को बदल देगा?

सफलता से आपका क्या आशय है?
आपको लगता है कि कभी दुनिया में शांति हो पाएगी? क्यों/क्यों नही?
लम्बी उम्र का रहस्र्य क्या है?
सबसे बड़ा दुर्भाग्य क्या है? एक निर्पराध व्यक्ति का जेल में होना या एक अपराधी का बाहर घूमना? क्यों?
अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना कितना महत्वपूर्ण है?
क्या दुनिया में लोग भरोसे लायक है? समझाएं।
सुन्दरता क्या है?
दुनिया के भले के लिए किन नये कानूनों की जरूरत है?
एक शानदार अपने किसी दिन को कैसे बिताना चाहेंगे?
आपकी राय में दुनिया में एक आदर्श व्यक्ति का चरित्र कैसा होना चाहिए?
तलाक क्यों होते हैं?
शादी की आदर्श उम्र क्या है? क्यों?
ज्ञान/सत्य ही शक्ति है। दोनों को दस में से कितने कितने अंक देंगे? दोनों में क्या अंतर है?
आज तक का सबसे महानतम आविष्कार क्या है?
दुनिया को रहने लायक बनाने के लिए क्या क्या किया जाना चाहिए?
भय से मुक्ति का क्या उपाय है?
तनाव मुक्ति का तरीका क्या है?
कुछ लोग निर्दयी क्यों होते हैं?
किसी आदमी के बारे में बहुत कुछ जानने में और किसी आदमी को व्यक्तिगत रूप से जानने में क्या अंतर है?
खुशहाल शादीशुदा जिन्दगी का क्या रहस्य है?
भोलेभाले लोगों को ही क्यों सताया जाता है?
अच्छे लोगों के साथ ही अक्सर बुरा क्यों होता है?
क्या आप यकीन के साथ कह सकते हैं कि अधिकतर लोग बुरे/अच्छे/अच्छे-बुरे होते हैं? क्यों?
सत्य की तलाश जीने का ढ़्ग है या जीने का लक्ष्य? समझाओ।
भोलापन लापरवाही है या ईश्वर की कृपा? समझाओ।
क्षमा मांगना इतना कठिन क्यों होता है?
न्याय महत्वपूर्ण है या न्याय का रास्ता?
मनुष्य जाति की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
बुरी आदतें छोड़ना इतना मुश्किल क्यों है?
आज तक के कुछ महान व्यक्तियों के नाम बताओ। इनके पक्ष में तर्क दें।
सत्य क्या है?
महत्वपूर्ण क्या है? एक स्वस्थ मस्तिष्क या स्वस्थ शरीर? क्यों?
सच्ची मित्रता क्या है?
जीवन एक कला है या कला जीवन का एक भाग है?
जीवन सिनेमा को प्रभावित करता है या सिनेमा से जीवन प्रभावित होता है?
जिनसे आप सहमत हैं उनको सहन करने और उनका सम्मान करने में आप कितने समर्थ हैं? क्यों? एक से दस तक खुद को अंक दें।
दो लोगों की आपस में खूब पटती है। इससे क्या आशय है?
आपको लगता है कि विज्ञान जीवन की सारी समस्याओं का हल कर देगा? क्यों/क्यों नही?
क्लोनिंग समाज के लिए घातक है या उपयोगी? क्यों?
कुछ मजे ले कर क्षमा मांग लेना अच्छा है या मन मसोसकर रह जाना?
शक्तिशाली होने का क्या मतलब है?
ध्यान के क्या फायदे हैं?
कई बार दूसरे को क्षमा करना कठिन क्यों हो जाता है?
परियों की कहानियों में ना अविश्वसनीय क्या है?
अपनी आलोचना को किस तरह से लेते हैं? लोग सच्ची आलोचना करने से डरते क्यों है?
किसी गरीब ने उपहार में मिला हवाईजहाज कौड़ियों के भाव बेच दिया तो वह मुर्ख नही है। इस कथन से आप क्या समझते हैं?
झगड़े सुलझाने का सबसे सही उपाय क्या है?
आप जो कहते हैं वह महत्वपूर्ण है या इसे कहने का ढंग महत्वपूर्ण है? क्यों?
क्या छठी इन्द्री सचमुच होती है? क्यों?
लक्ष्य महत्वपूर्ण है या उसके साधन?
धमकी देने से पहले आप क्या विचार करेंगे? कोई धमकी कब धमकी नही रह जाती?
दैनिक जीवन में विश्वास आपसी रिश्तों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?
किसी के दिल में अपनी इज्जत बनाने का सबसे बढ़िया उपाय क्या है?
कानून अपने हाथ में कब लेना चाहिए?
सच और झूठ का आपका पैमाना क्या है?
शत्रु बन चुके गहरे मित्र को मनाने का सही तरीका क्या है?
परिवार या दोस्तों के किसी दबाव से निबटने का तरीका क्या है?
महत्वपूर्ण कोई एक बताओ? मातापिता का प्यार/बच्चों का प्यार/दम्पति का प्यार/मित्र का प्यार ।
इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना क्या है? क्यों?
आजादी क्या है?
लोगों को प्रोत्साहित करने का सरल तरीका क्या है?
लोगों को जिम्मेदारी सौंपने के लिए आप क्या करते हैं?
बढ़ते बच्चों में अनुशासन कैसे लाया जा सकता है? बहिष्कार/बातचीत/दंड या तीनों के मिश्रण से। क्यों?
वेतन बढ़वाने का सरल तरीका क्या है?
ज्यादातर लोग निराश क्यों होते हैं?
लोगों की मदद करने और उनको अपनी मदद खुद करने के लिए प्रेरित करने में आपकी सीमा रेखा क्या है? ये संतुलन आप किस प्रकार बनाए रखते हैं?
झूठ बोलने वालों से निपटने का सही तरीका क्या है?
आपके लिए संतुष्टि का माप क्या है?
कुछ लोग आदर्श आचरण क्यों नही कर पाते?
अपने घातक विरोधियों का प्रबन्धन कैसे क्या जा सकता है जिससे कि तनाव कम हो जाए?
आपकी सफलता पर लोग जश्न मना रहे हों तो आपकी उपस्थिति कितनी जरूरी है? क्यों?
क्लोनिंग मनुष्य जाति के विकास की निशानी है। क्यों/क्यों नही?
किस उम्र में व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी आप उठा लेनी चाहिए?
हर हाल में संतुष्ट रहने का राज क्या है?
आज तक इतिहास में नेतृत्व किसका श्रेष्ठ रहा है?  
परिश्रम क्या तीन बुराइयों गरीबी, बुरी आदतों, बोरियत का अंत कर देता है?
दयनीय हालत/निरशा से उबरने के तरीके क्या हैं?
आपसे गलती हुई है तो क्या नीयत महत्वपूर्ण है? या हर हाल में आप जिम्मेदार हैं?
सच्चे प्यार की परिभाषा क्या है?
बाजार में मोलभाव का तरीका क्या है?
अपनी निराशापूर्ण बातों से उबरने का तरीका क्या है?
अपनी आर्थिक स्थिति पर बात करना बुरा क्यों माना जाता है?
भीड़ के सामने बोलने के अपने भय को दूर कैसे किया जा सकता है?
असफलता भी सफलता कब हो जाती है?
आर पार की लड़ाई कितनी/कब महत्वपूर्ण है?
मृत्यु दण्ड पर आपकी क्या राय है?
जीवन क्या है?
जिन्दगी कठिन और जटिल क्यों है?
ऐसा क्या है जिसे माफ नही किया जाना चाहिए?
धन इकट्ठा करने से सुख नही मिल सकता तो सुख कैसे मिलेगा?
लोटरी जीतने के बाद लोग अक्सर ज्यादा उसास हो जाते हैं। क्यों?
किस कारण से लोग किसी जरूरतमन्द की मदद करने से स्पष्ट इंकार कर देते हैं?
ज्ञानी होने और आचरणशील होने में क्या अंतर है?
अपराधबोध, शर्म और पश्चाताप की भावनाओं से मनुष्य का क्या भला हो सकता है?
त्यौंहारों का व्यापारीकरण कर दिया गया है। आप कितने सहमत हैं? क्यों?
जीवन के बारे में वह क्या है जो आप अकाट्य रूप से जानते हैं।
ज्ञान और समझ में क्या अंतर है?


डार्क साइड ऑफ अवर लाइफ ... बस शीशे के सामने खड़े हो जाएं


आप का सबसे बड़ा पश्चाताप क्या है?
कुछ ऐसा जो आप अपने बारे में कभी भी स्वीकार नही करना चाहते?
आपको किस प्रकार का भय अक्सर सताता रहता है?
जो आपका अपराधी हो माफी भी ना मांगे, उसके साथ आप क्या बरताव करना चाहते हैं?
अपनी अब तक की सबसे गम्भीर बीमारे/चोट के बारे में बताएं।
अपने किसी सबसे बड़े सदमे से पहले और आज में आप क्या अंतर पाते हैं?
मृत्यु किस प्रकार की पसन्द है? धीमी/अचानक?
अपनी अक्ल पर भी शर्म कब आती है?
अपना कोई दोष बताओ जिसके बारे में सोच कर आपको मर जाने का खयाल आता हो?
झूठ बोलना कब जायज है?
खुद पर शर्म आने का कोई पल बताओ।
आपने अपनी मर्जी के खिलाफ भी सहमति किस बात पर दी?
किस आदत ने आपको तोड़ कर रख दिया है?
आपातकाल में आधी रात को तुम किस मित्र को फोन करोगे?
आपकी जिन्दगी कहाँ चली जा रही है?
इस समय आप किस महत्वपूर्ण काम में जुटे हैं?
किस भय से आप अभी मुक्ति का प्रयास कर रहे हो?
ज्यादातर लोग आपको घमंडी/विनम्र समझते हैं। क्यों?
कभी किसी का विश्वास भंग किया है? क्यों?
क्या कभी आपको गलती से अपराधी ठहराया गया है? उल्लेख करें।
अपनी कोई चारित्रिक विशेषता बताओ जिसे आप सुधारने में जुटे हों।
आपको कभी कुछ ऐसा करते हुए पकड़ा गया है जो आपको कभी नही करना चाहिए था?
कोई ऐसा अवसर बताएं जब आपको पक्का विश्वास था कि आप बिलकुल सही हैं पर बाद में गलत साबित हुए। आपकी क्या प्रतिक्रिया रही?
जब तय हो जाए कि आपका जीवन अब दो सप्ताह का बचा है तो कौनसे दो-तीन काम करना चाहोगे? क्यों?
पीठ पीछे लोग आपके बारे में क्या बात करते होंगे? अपना अनुमान बताएं।
आप पूरी तरह से लाचार कब हो गये थे? वर्णन करो।
आखरी बार आपने कब स्वीकार किया कि मेरे से गलती हो गई –क्षमा करें?
भविष्य के बारे में आपकी सबसे बड़ी चिंता क्या है?
किस तरह की बहस में अक्सर आप लोगों से उलझ जाते हैं?
अक्सर कब सोचते हो कि व्यर्थ ही समय बर्बाद किया?
आपके परिवार का सबसे बेचारा प्राणी कोन है?
अपने जीवन में सबसे बड़ी चुनौती आपको किससे है?
किस जबरदस्त इच्छा पर आपने अब नियंत्रण कर लिया है?
अपने बारे में कुछ ऐसा बताओ जो कोई नही जानता।
जो सदमे में या घाटे में हों उनको आप किस प्रकार तसल्ली देंगे?
जब नुकसान या बदनामी हो सकती है तो सच बोलना आपके लिए कितना मुश्किल होता है?
आपके जीवन का कठिनतम समय कब था?
क्या आपने पात्रता के अनुसार दुनिया में अपना स्थान बना लिया है? स्पष्ट करें।
आज अगर मर जाओ तो सबसे पहले किस की प्रतिक्रिया सुनना चाहोगे? क्या कहा जाएगा?
सबसे बड़ा भय कोनसा सताता है?
मरने का भय सताता है? स्पष्ट करो।
जीवन में क्या ऐसा हुआ है जिसका आप बदला लेना चाहते हो?
आखरी अवसर क्या था जब आप बहस में उलझ गये थे?
थोड़ा सफेद झूठ तो सब बोलते हैं। आप अक्सर ऐसा कब करते हो?
अपनी सबसे बड़ी कमजोरी बताओ?
आपकी नजर में मोत क्या है?
अपने मकबरे पर आप क्या लिखवाना चाहोगे?
किस प्रकार की चर्चाएं आप अक्सर बढ़ा चढ़ा कर करने लग जाते हैं?
आज आपने झूठ कब बोला?
कभी आपने अनुभव किया है कि जीवन में तीन कदम आगे चले तो दो कदम वापस लोट आए थे?
इस समय आपको पूर्ण संतुष्टि कैसे मिल सकती है
कुछ ऐसा बताएं जहाँ आप पूरी तरह से फेल थे।
कोई रहस्य बताएं जो आपने सुलझा लिया और अब आपके लिए वह रहस्य नही रहा?
किन पलों में आपको लगता है कि जिन्दगी जिन्दादिली के साथ जी रहे हो?
क्यों लगने लगता है कि जिन्दगी बस कट रही है?
कुछ ऐसा बताओ जो आप करने की इच्छा तो रखते हैं पर सोचते हैं कि बहुत साहस चाहिए।
आप कितने शांत हैं?
क्या मरने की घड़ी और ढ़ंग जानना चाहते हो? जान लेने पर आपके जीवन में क्या बदलाव आ जाएगा?
सबसे कठिन काम आज तक आपने क्या किया है?
आपके जीवन का उद्देश्य आपको क्या लगता है?
कोई ऐसी चोरी बताएं जिसको याद करके आज आपको हंसी आती है।
जीवन में क्या विरोधाभास है जिसके साथ आपने जीना सीख लिया/समझोता कर लिया।
तर्क के लिए आप किस सीमा तक जा सकते हैं?
आज हम यहाँ क्यों हैं?
लोगों पर आप किस हद तक यकीन कर सकते हैं? स्पष्ट करें।
परिवार के लिए या किसी दोस्त के लिए कभी जान दे सकते हो? स्पष्ट करें।
तैरती नाव पर आप दो अजनबियों में से किसी एक का ही जीवन सम्भव है। आप समर्थ भी हैं। आप डूबना पसन्द करेंगे या डुबाना? समझाओ।
मरने के बाद आप पहले क्या करने का प्रयास करेंगे? क्यों?
असफलताओं से आपको क्या सीख मिली है?
आपका गिलास अक्सर भरा रहता है या खाली?
जीवन का कोई महत्वपूर्ण नुकसान बताएं।
किस अवसर पर आपको लगा कि अब जीने का कोई मतलब नही है?
कोई उदाहरण दें जब आपको खून के घूँट पीकर रह जाना पड़ता है?
आप कैसे सिद्ध करेंगे कि यह जगत एक सपना नही है?
क्या आपने अपनी अतीत की गलतियों/भूलों के लिए क्षमा कर दिया है? क्यों?
जीवन के किस क्षेत्र में आप अपने को अभी बच्चा समझते हो?
जरूरतमन्द लोगों के साथ आप क्या व्यवहार करते हो?
आप किस रूप में खुद को याद रखा जाना पसन्द करोगे?
कभी किसी को मरते हुए देखा है? अपने उस समय के विचारों / भावनाओं को स्पष्ट करो।
कोई महत्वपूर्ण प्रतियोगिता बताओ जब आप हार गये थे।
समाज के लिए क्या योगदान करना आपका सबसे बड़ा सपना है?
अपना आपा खो देने से बचने के लिए आप क्या करते हैं?
कभी आपसे किसी के घर में कोई तोड़फोड़ हुई है? क्या आपने इसे सुधारने की कोशिश की ये सोचते हुए कि घर में किसी को पता ना चल जाए।
एक स्वस्थ आदमी की तुलना में आप कितने स्वस्थ/अस्वस्थ हैं? -10 से +10 के स्केल पर अपनी रेटिंग करें।
जो करना चाहता हूँ वह कर नही पाता, जो करना नही चाहता वह हो ही जाता है। कथन की सच्चाई के लिए 0 से 10 में से खुद को अंक दें।
कभी ऐसा भी अवसर था कि आपको मोत से ज्यादा जिन्दगी से डर लगने लगा हो?
भय से काँप उठने का कोई अवसर बताएं।
जीवन में आप अपने घाटों से कैसे निपटे?
भाग्य होता है? क्यों/क्यों नही?
किसी डेट पर जाने के लिए आप घर आए दूसरे निमंत्रण से कैसे निपटोगे?
जिसके साथ डेट पर जाते हो अगर ब्रेक अप करना होगा तो क्या कहोगे?
जीवन में अपनी पीड़ाओं से आपने क्या सीख पाई?
जब आप पर कोई सन्देह करता हो तो कैसे निपटते हो?
आप जहाँ सन्देह करते हो उससे कैसे निपटते हो?
क्या है जो आपको बार बार आगे बढ़ने से रोक लेता है?
कोई नकारात्मक आचरण पहचान सकते हो जो आपके परिवार में पीढियों से चला आ रहा हो?
किस कारण से आप बार बार निराश हो जाते हैं?
जीवन में क्या कमी है जिसे पाकर आप पूर्ण हो जाओगे?
आप कितने निश्चित हैं कि कल का सूरज देखोगे? क्यों?
जब आपको कोई नही देखता तब आप कैसे होते हैं? वर्णन करो।
आम आदमी की जिन्दगी कितनी कठिन/सरल है? उस सामान्य नाप पर खुद की जिन्दगी को 0(सरल) से 10(कठिन) के स्केल पर अंक दें।